थर्माकोल का मंदिर बना आकर्षण का केंद्र
नवरात्रिमहापर्व पर अब नगर में स्थापित देवी प्रतिमाओं के साथ पंडाल भी सजने लगे हैं। इसके साथ ही आसपास के गांवों के लोग भी दर्शनों के लिए रहे हैं। शाम के बाद देर रात तक सड़कों पर भीड़ दिखाई देती है। जय मां साहेब दरबार ग्रुप ने थर्माकोल से राजीव गांधी बस स्टैंड पर विशाल मंदिर तैयार कराया है। पुजारी पंडित सुदामा भार्गव ने बताया कि अध्यक्ष हरिश्चंद्र राजपूत, अखिलेश राजपूत, राघवेंद्र राजपूत, लक्ष्मी राजपूत, लखन राजपूत, सुनील ठाकुर, मनोज मेहरा, ओंकार धाकड़, नितिन भार्गव, गब्बर सिंह, जितेंद्र राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, विनोद मेहरा, देवेंद्र राजपूत, जित्तू पंडित, अरुण, मनोज दीक्षित, मुकेश राजपूत और राजा आदि ने कई दिनों की मेहनत के बाद यह मंदिर बनवाया है। काम पूरा होने के बाद अब इसे दर्शनों के लिए खोल दिया गया है। नगर में अन्य स्थानों पर भी आकर्षक झांकियां सजने लगी हैं।
जगदंबाकी आराधना मंे लीन हैं भक्त
बाड़ी|शारदीयनवरात्र पर मां जगदंबा की उपासना में श्रद्धालु लीन हैं। मां हिंगलाज दरबार, मां विंध्वासनी एवं देवालयों में पूजन और दर्शन के लिए देवी भक्त बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक देवी मंदिरों में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चल रहा है। नगर में लगभग दो दर्जन स्थानों पर पंडाल सजाकर मां दुर्गाजी की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया है। आकर्षक साज सज्जा के साथ ही प्रतिमाअों के आसपास के पूरे क्षेत्र को रंगीन लाइटों से सजाया गया है। शाम होते ही रंगीन झालरों के साथ रोशनी बिखरने लगती है।
जगह-जगहसजे मैया के दरबार
बेगमगंज|नगरके करीब दो दर्जन स्थानों पर मैया के दरबार सजे हुए हैं। पुराना स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति द्वारा करीब 45 साल से दुर्गाजी की स्थापना की जा रही है। यहां की की प्रतिमा को साज-सज्जा में सालों से प्रथम स्थान प्राप्त होता रहा है। वहीं झांकी स्थल के आसपास आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई है।
बरेली। राजीवगांधी बस स्टैंड पर थर्माकोल से बना मंदिर।