पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मृतक किसान के परिवार को मदद की मांग

मृतक किसान के परिवार को मदद की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को उदयपुरा कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उदयपुरा तहसील के ग्राम कठौतिया के सीमांत किसान महेश बैरागी की मौत के बाद उनके परिवार को शासन से मदद दिलाने के की मांग की गई। पांच बिंदुओं के ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त कृषक कर्ज से परेशान था। पिछले तीन वर्षों से उसकी फसलें ओला, पाला, और सूखा से बर्बाद हो रही थीं और इस वर्ष 2015 में भी सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी जिसका मुआवजा कृषक को आज तक नहीं मिल पाया। उसने कर्ज से परेशान होकर 31 दिसंबर 2015 को आत्महत्या कर ली थी।

ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम कठौतिया तहसील उदयपुरा निवासी मृतक किसान महेश बैरागी युवा था। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं, एक चार साल के बेटे कृष्णा बैरागी को गंभीर बीमारी है, जिसका इलाज जबलपुर में चल रहा है। मृतक किसान के माता-पिता भी वृद्ध हैं, उसके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। इनमें प्रमुख रूप से मृतक किसान महेश बैरागी की प|ी व परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, बच्चे कृष्णा बैरागी के इलाज के लिए दो लाख रुपए की सहायता, प|ी मंजू बैरागी को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने की मांग की गई है। साथ ही बच्चों की स्नातक की शिक्षा प्राप्त होने तक शिक्षण शुल्क, पुस्तक, रहने आदि की सुविधा, परिवार के ऊपर सोयायटी,बैंक के कर्ज, और बिजली के बिल माफ करने की भी मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश राजपूत, पूर्व मंडी अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष सोबरनसिंह पटेल, ब्लाक अध्यक्ष उदयपुरा कमलेश लोधी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आगा खान, हेमंत नरवरिया, वीरेंद्र राजपूत, ज्ञानेन्द्र राजपूत, रानू रघुवंशी, खलील खान, शिवनारायण साहू, चेतन रघुवंशी, रामप्रकाश ठाकुर, अनिल गुप्ता, सुनील राजपूत, राघवेन्द्र सिंह राजपूत, अर्जुन चौधरी, विक्रम ठाकुर, श्रवण ठाकुर, रोहित रघुवंशी, राजा भार्गव, रमाकांत पाराशर, शिवम ठाकुर, मानसिंह राजपूत,अरविंद रघुवंशी, नरेन्द्र धाकड़ मौज्ूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे थे पीड़ित परिवार से मिलने
कांग्रेस की जन जागरण यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत मृतक किसान महेश बैरागी के परिवार से सात जनवरी को उसके ग्राम कठौतिया पहुंचकर मिले थे। परिजनों को हर संकट में साथ देने की बात कही थी। साथ ही मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग श्री यादव ने तहसीलदार उदयपुरा के माध्यम से प्रदेश सरकार से की थी। परंतु एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रदेश शासन की और से मृतक किसान के परिवार को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई। बैठक दोपहर चार बजे से प्रारंभ हो जायेगी।

मृतक किसान को मुआवजा नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...