पूर्व नपाध्यक्ष पर हथगोला फेंकने वाले आरोपी को 17 साल की कैद
बरेली। छह साल पहले नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश पाठक पर हथगोला फेंककर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश विजय चन्द्र ने 17 साल की सजा सुनाई है। मामले की सुनाई करते हुए न्यायाधीश विजय चन्द्र ने हमलावर को हत्या के प्रयास मे 7 वर्ष सश्रम कैद एवं विस्फोटक सामग्री इस्तेमाल करने के अपराध में 10 साल की सजा सुनाई। 22 मई 2011 को रात 8 बजे सुरेश पाठक अपने ड्राइवर विनय शुक्ला के साथ पैतृक गांव बगलबाड़ा से बरेली आ रहे थे। रास्ते मे घात लगाए बैठे हमलावर नरेश ठाकुर पुत्र आधार सिंह निवासी ढीमरढ़ाना ने हथगोले से हमला किया। इसमें वे बाल-बाल बचे।