पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां नर्मदा को चढ़ाई 1000 फीट लंबी चुनरी

मां नर्मदा को चढ़ाई 1000 फीट लंबी चुनरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदा जयंती के अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने 300 मीटर यानि 1000 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली। ग्राम पिपरिया करन सिंह से प्रारंभ होकर यह यात्रा नर्मदातट अलीगंज पहुंची। रविवार को 28 किमी लंबी इस विशाल चुनरी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा सम्मिलित हुए।

चुनरी यात्रा के मुख्य सूत्रधार ग्राम पिपरिया करन सिंह के सतीष गुरुजी, राजेंद्र पटेल पूर्व जिला भाजपा सदस्य, अनुपम धाकड़ जिला प्रमुख अभाविप, गुडीराम मुकद्दम, देवेंद्र धाकड़, अनिल चौधरी, अरविंद धाकड़, दीवानसिंह, अमित धाकड़, सेमरोक स्कूल के संचालक अशोक सिलधरिया, पप्पू धाकड़ सहित ग्राम के सभी रहवासियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। यह चुनरी यात्रा क्षेत्र की सुख,शांति और समृद्धि के लिए निकाली गई है। यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का वरिष्ठ समाजसेवी अवधनारायण पालीवाल ने अपने साथियों सहित स्वागत किया। चुनरी यात्रा का समापन अलीगंज में हुआ, जहां मां नर्मदा को चुनरी अर्पित की गई। श्रद्धालुओं द्वारा भण्डारा आयोजित कर मां नर्मदा के जल में दीपदान किया और आरती भी की गई।

नर्मदा जयंती पर निकली शोभायात्रा
बम्होरी| कस्बे के शिव मंदिर से मां नर्मदा मैया की मनमोहक झांकी और कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से श्रीराम जानकी मंदिर होते हुए पंच मूर्ति मंदिर छीपा मोहल्ला पहुंची। यहां पर आरती उतारी गई। प्रसाद का भाेग लगाकर उसका वितरण किया। कार्यक्रम में मंजू भैया, रमेश सैनी, पंकज आचार्य, पप्पू महाराज, कमलेश रक्सेले, छोटे साहू, मनोहर डगरोलिया सहित गांव वासी शामिल हुए।

मां नर्मदा जयंती पर चुनरी यात्रा निकाली गई।

खबरें और भी हैं...