तेजी से चल रहा निर्माण, सालभर में शुरू होगा पॉलीटेक्निक कालेज
पॉलीटेक्निक कॉलेज में 118 पदों पर भर्ती करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें वर्ष 2014 में एक प्राचार्य, दो विभागाध्यक्ष के अलावा अन्य कार्यालयीन स्टॉफ की नियुक्ति की जाएगी। बाकी स्टॉफ में एक विभागाध्यक्ष वर्ष 2015 में और अन्य नियुक्तियां वर्ष 2016 में की योजना बनाई गई थी। लेकिन वर्ष 2015 में यह कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। जिससे यह प्रक्रिया अगले सत्र की शुरूआत तक टल गई है।
कॉलेज में रहेंगी ये
व्यवस्थाएं काॅलेज
भवन में विद्यार्थियों के लिए 5 प्रयोगशाला, 8 क्लासरूम, 2 स्टूडेंट कामन हाॅल, 2 डायनिंग हाॅल, 1 सेमीनार रूम, प्रिसिंपल आफिस, लाॅबी, कामन आफिस आधुनिक सुविधाओं युक्त प्रसाधन की व्यवस्था रहेंगी। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में 100 सीटर छात्रावास भी बन रहा है। जिसमें विद्यार्थियों के रहने के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेगी। चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाकर कॉलेज परिसर को कवर्ड किया जाएगा।
भास्कर संवाददता| बरेली
तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा बरेली में 15. 39 करोड़ रुपए की लागत से पॉलीटेक्निक कालेज का निर्माण कराया जा रहा है। इसका 20 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी हो चुका है। अलग साल के प्रारंभ में छात्रों को यह सौगात मिल जाएगी। इसके लिए 10 एकड़ जमीन भी निर्धारित की जा चुकी है। समनापुर के पास 10 एकड़ जमीन में 15.39 करोड़ रुपए की लागत से पॉलीटेक्निक संस्थान का निर्माण कराया जा रहा है। कॉलेज के खुलने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगारोन्मुखी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम का लाभ मिल सकेगा।
जानकारी के मुताबिक कॉलेज का 20 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बिल्डिंग के लिए पिल्लर खड़े किए जा चुके हैं। निर्माण एजेंसी के ठेकेदारों का कहना है पिछले 6 माह से युद्ध स्तर पर कॉलेज का काम जारी है। इस वर्ष के अंत तक काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि 2017 की शुरूआत में ही यह सुविधा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो सकेगी। पॉलीटेक्निक कालेज में पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई-लिखाई का माहौल तैयार किया जाएगा। इसमें लगभग 15 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से शैक्षणिक स्टॉफ के लिए कमरे, बैठक व्यवस्था, प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, मीटिंग हॉल, विषयवार कक्षाओं का निर्माण, प्रयोगशाला कक्ष, वर्कशॉप, पुस्तकालय, फर्नीचर, शिक्षण सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इन व्यवस्थाओं के चलते विद्यार्थियों को नए तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी। साथ ही बाहर जाकर पढ़ाई-लिखाई करने का खर्च भी बच सकेगा।
शुरू हो चुका है निर्माण
सीएम की घोषणा के अनुरूप पालीटेक्निक कॉलेज का निर्माण शुरू हो गया है। अगले साल तक कॉलेज का निर्माण पूर्ण होने की संभावना है। रामकिशन पटेल, विधायक
सीएम ने की थी घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने वर्ष 2013 में बरेली में एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र को पालीटेक्निक कॉलेज देने की घोषणा की थी। इसके बाद तकनीकी शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जमीन की खोजबीन प्रारंभ की थी। निरंतर प्रयास करने के बाद ग्राम समनापुर के पास स्थित सरकारी जमीन पर कॉलेज निर्माण की शुरूआत की गई है। योजना अनुसार कॉलेज बनाने के लिए लगभग 10 एकड़ जमीन की जरूरत है। जो समनापुर के पास मिली और जहां करीब छह माह से काम कॉलेज का काम भी शुरू हो गया है।
15 करोड़ से अधिक की राशि से निर्माण कार्य शुरू।