पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगत सिंह की शहादत से प्रेरणा लेने की जरूरत

भगत सिंह की शहादत से प्रेरणा लेने की जरूरत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सदस्यों ने शहीदों को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगतसिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और तिलक करने के साथ किया गया। उपस्थित संगठन के सदस्यों और अतिथियों ने भी शहीद भगत सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि लाखनसिंह राजपूत, पत्रकार संघ बरेली के संरक्षक संजय शर्मा और उपाध्यक्ष महेश वर्मा मौजूद रहे।

संगठन के प्रदेश संयोजक अतुल नामदेव ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष लाखनसिंह राजपूत ने शहीद दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगतसिंह की शहादत से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। धीरे-धीरे पाश्चात्य संस्कृति भारतीय युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रही है। जिसका दुष्प्रभाव कई रूपों में नजर आने लगा है।

शहीद भगतसिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। मानवाधिकार संगठन के द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम वास्तव में अच्छी पहल है जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। पत्रकार संजय शर्मा ने कहा कि आमतौर पर 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में मनाने का चलन है, लेकिन मानवाधिकार संगठन के सदस्यों द्वारा शहीद दिवस मनाकर शहीदों को याद करना वास्तव में सराहनीय प्रयास है। महेश वर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रयास संचार माध्यमों के जरिए ज्यादा प्रचारित करने की आवश्यकता है। जिससे लोगों को वेलेंटाइन-डे जैसी अंग्रेजी परंपराओं के साथ भारतीय संस्कृति की मूल भावनाओं और आयोजनों की जानकारी प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में अरशद मसूद, राजकुमार पटेल, भगवानदास भावसार, पुरुषोत्तम खोजर, योगेश छीपा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मानव अधिकार संगठन द्वारा शहीदों को याद किया गया।

शहीदों की याद में
खबरें और भी हैं...