पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरस्वती जयंती पर कवि निराला को याद किया

सरस्वती जयंती पर कवि निराला को याद किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| वसंत पंचमी की रस भरी निशा में एक सरस काव्य निशा का सुमधुर आयोजन महर्षि ज्ञान मंदिर शाला में हुआ। सरस्वती जयंती एवं निराला जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर जयकुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस पावन अवसर पर महान कवि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की सरस्वती वंदना वर दे वीणा वादिनी वर दे निखिल आर्य के द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके बाद कवि कमल मांझी, इशरत अली बेकस और देवेन्द्र धाकड़, निखिल ने हास्य कविताएं सुनाकर खूब हंसाया। सुमधुर गीतकार अशोक श्रीवास्तव, शमीम तन्हा, शिवगोविंद के गीत गजल को सुनकर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। वीर रस के प्रख्यात कवि गौरीशंकर धाकड़, अशोक कपूर ईशान ने देश भक्ति कविताएं सुनाकर कार्यक्रम को ऊंचाइयों पर पहुंचाया । कवि एनसी मेहरा ने गंभीर कविता सुनाकर सबको भावुक कर दिया। इस सुंदर काव्य निशा का आयोजन नर्मदा आंचल साहित्य एवं कला परिषद बरेली द्वारा किया गया। कार्यक्रम देर रात्रि तक चला कार्यक्रम में कवि निराला को बड़ी श्रद्धा के साथ याद किया गया तथा नमन किया गया कवि सम्मेलन का सफल संचालन गौरीशंकर धाकड़ ने किया अंत में आभार गीतकार अशोक श्रीवास्तव ने व्यक्त किया ।

खबरें और भी हैं...