चोरी का आरोपी स्थाई वारंटी गिरफ्तार
बरेली| तीन साल से चोरी के प्रकरण मे फरार स्थाई वारंटी राजेश उर्फ तुलसीराम पुत्र सूरज उम्र 25 वर्ष निवासी- काछी मोहल्ला को बरेली पुलिस ने राजीव गांधी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने बताया कि उक्त युवक पर वर्ष 2012 का मोटरसाइकल चोरी का मामला दर्ज है। वह पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहा था। अपना नाम बदलकर हाई टोन रख लिया और यात्री बसों में कंडक्टरी का काम कर रहा था। जानकारी मिलने पर रविवार को नगर के राजीव गांधी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।