पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन

गो-सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली |नगर सहितसंपूर्ण अंचल में लोगों द्वारा खुली छोड़ी जाने वाली गायें एक बड़ी समस्या बन गई हैं। सड़कों पर रातदिन इनका डेरा रहता है और आए दिन दुघर्टना की शिकार होती हैं। गो सुरक्षा और इनके कारण हो रही दुर्घटनाओं से चिंतित लोग प्रशासन से इस बारे में कई बार आग्रह कर चुके हैं, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल रहा है। नगर के जागरूक लोगों ने इस बारे में कोई समाधान निकालने के लिए श्रीजी मंदिर में बैठक आयोजित की। श्रीकृष्ण गौशाला सेवा समिति के संयोजन में हुई बैठक में सभी ने अपनी ङ्क्षचता जताते हुए सरकार और प्रशासन की ओर ताककर समाज के बल पर पहल करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या सड़क पर बैठी गायों को कहां ले जाएं, यह है। इसके लिए गौशाला को इस लायक बनाया जाएगा कि बड़ी सं या में यहां गाय और सड़कों पर बैठे अन्य पशुओं को रखा जा सके। इस काम के लिए कई लोगों ने अपनी ओर से सहयोग की घोषणा भी की।