पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में कृषि क्रांति रथ की गई रूपरेखा तय

बैठक में कृषि क्रांति रथ की गई रूपरेखा तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिमहोत्सव के संबध में कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक एसडीएम डीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें कृषि क्रांति रथ की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के विशेष कार्यक्रम कृषि महोत्सव को प्रभावी ढंग से मनाए जाने के लिए योजनाबद्ध कार्यक्रम की रूपरेखा एसडीएम ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कृषि क्रांति रथ जिन मार्गों से गुजरेगा, उस मार्ग के जो ग्राम हैं, वहां पर कृषि विस्तार अधिकारी एवं संबधित पंचायत के सचिव ग्रामीणों में जागृति पैदा करने के लिए प्रचार-प्रसार दीवार लेखन का कार्य करवाएं। जैसे ही रथ पहुंचे, उसे प्राथमिक स्कूल के मैदान में रोका जाएगा।

रथ के स्वागत के लिए ग्रामीणों को पहले ही तैयार रखें। जिस गांव में रात्रि विश्राम हो, वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बिजली व्यवस्था या रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाए। रथ के माध्यम से प्रत्येक विभाग के अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दें।

कब-क्याहोगा : एसडीएमने कृषि विभाग के अधिाकरियों से योजनाओं की जानकारी के साथ ही सूरजधारा,अन्न्पूर्णा मिनीकिट का वितरण भी करने को कहा। उन्होंने कहा कि कृषकों को मिट्टी परीक्षण के लाभ बताते हुए मिटटी के नमूने लें। कृषि यंत्रों की अनुदान स्कीम एवं अन्य अनुदान योजनाअों के बारे में लोगों को विस्तार से बताएं, ताकि लोग इसका लाभ ले सकें। जिनके प्रकरण स्वीकृत हैं उन्हें यंत्र भी प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि रा़ित्र विश्राम में कृषक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। कृषि रथ के बारे में क्या प्रगति हुई, इसकी समीक्षा बैठक 18 सितंबर को रखी जाएगी। उद्यान विभाग के अधिकारी अपने विभाग की योजनाअों का प्रचाार-प्रसार एवं मिनिकिट वितरण कराएंगे। एसडीएम ने सभी को सचेत किया कि शासन के नियमेां का पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जनपद सीईओ आरएन गुप्ता,तहसीलदार एसएल शाक्या,एसडीओ कृषि जेपी तिवारी,स्वास्थ्य विभाग से डाॅ.नीलेश चौरसिया, मंडी सचिव सुरेश शर्मा,पीएचई एसडीओ पीआर टाटस्कर,उद्यान अधिकारी एमएल सेन,बीईओ राजेश इनवाती,कृषि विस्तार अधिकारी सीताराम सोनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बेगमगंज। कृषिमहोत्सव की बैठक लेते एसडीएम।