- Hindi News
- सुषमा स्वराज करेंगी जल आवर्धन योजना का शिलान्यास
सुषमा स्वराज करेंगी जल आवर्धन योजना का शिलान्यास
सुषमा स्वराज करेंगी जल आवर्धन योजना का शिलान्यास
बेगमगंज| विदेशमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सुषमा स्वराज मंगलवार को गांधी बाजार में जल आवर्धन योजना का शिलान्यास करेंगी। इस मौके पर एक सभा का आयोजन भी किया गया है।
सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मीडिया प्रभारी हरि साहू ने बताया की मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सुबह 10 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर से रवाना होकर ठीक सुबह 10.45 बजे नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में उतरेंगी।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्रीरामपाल सिंह राजपूत भी शामिल होंगे। गांधी बाजार में आयोजित कार्यकम में 14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली जल आवर्धन योजना का शिलान्यास होगा।