जंगली जानवर ने किया तीन को घायल
जंगली जानवर ने किया तीन को घायल
बेगमगंज| तुलसीपारगांव में एक अज्ञात जंगली जानवर ने खेत से लौट रहे तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। घटना की रिपोर्ट थाना एवं वन विभाग में की गई है। ग्राम तुलसीपार निवासी हरिशंकर पुत्र हरप्रसाद 70 वर्ष, अतीक खां पुत्र रहमत खां 30 वर्ष एवं रामगोपाल पुत्र देवीप्रसाद 38 वर्ष अपने अपने खेत से सुबह के समय वापस घर रहे थे। तभी एक अज्ञात जानवर ने हरिशंकर पर हमला कर दिया। इससे वह गिर पड़ा। जानवर ने उसके पैरों में गहरे दांत गाड़ दिए उसे बचाने का प्रयास करने वाले अतीक खां रामगोपाल पर भी उसने हमला कर दिया। इससे दोनों के पैरों में गहरे जख्म हो गए। तीनों का उपचार सिविल अस्पताल में कराया गया है।