- Hindi News
- आवारा मवेशियों पर रोक लगाने के लिए दिया ज्ञापन
आवारा मवेशियों पर रोक लगाने के लिए दिया ज्ञापन
बेगमगंज| नगरमें आवारा मवेशियों को कांजी हाउस भेजने की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अधिकारी के नाम का ज्ञापन उनकी गैर मौजूदगी में लिपिक अशोक श्रीवास्तव को सौंपा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में लिखा है कि पशु पालक अपने पशुओं को खुला छोड़कर अपनी जि मेदारी से बच रहे हैं। इसके कारण जगह-जगह मवेशियों के झुंड सड़कों पर दुकानों के सामने विचरण करते हैं। दुर्घटना का शिकार होते हैं, जिससे विवाद की स्थिति निर्मित होती है। मवेशियों की इस समस्या को हल करने की मांग करने वालों बजरंग दल जिला संयोजक युवराज अग्रवाल, कमल नामदेव, नीलेश शुक्ला, हीरालाल, बसंत दुबे, दीपक रजक,अभिषेक शाक्या, नीरज अवस्थी, अजय नायक, बाबू साहू, पवन घोषी,जितेन्द्र राय, सोम सेन आदि प्रमुख हैं।