दहेज हत्याकांड में तीन गिरफ्तार
बेगमगंज| वार्ड8 मकबरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति सहित सास और ननद पर मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक पखवाड़े पूर्व एक नव विवाहिता रूबा खान को गंभीर रूप से जलने पर उसके पति सास आदि सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई थी। अपनी लड़की की मौत के बाद गुस्साए पिता साजिद खां उर्फ पप्पू ड्राइवर ने अपने दामाद जुबेर खां उसकी मां नसीम बी एवं ननद गुिड़या पर अपनी बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट की थी। इसकी विवेचना एसडीओपी गिरीश बोहरे द्वारा किए जाने के बाद पुलिस ने मृतका रूबा खान के पति जुबेर खां सास नसीम बी एवं ननद गुडि़या के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।