पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिषद की बैठक में 19 विषयों पर हुई चर्चा

परिषद की बैठक में 19 विषयों पर हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| नगरपालिका परिषद की बैठक नपा के सभाकक्ष में अध्यक्ष शिखरचंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें नवागंतुक नपाधिकारी भैयालालसिंह ने विभिन्न कार्यों के 19 प्रस्ताव रखे, जिसे परिषद ने ध्वनिमत से पारित किए।

मुख्य प्रस्तावों में गांधी बाजार में जगह की कमी को देखते हुए सब्जी के थोक व्यापारियों के लिए कृषि मंडी परिसर में थोक सब्जी मंडी स्थापित करने,मुख्य सागर भोपाल मार्ग से महाविद्यालय तक मार्ग निर्माण, टेकरी के पीछे डब्लयू बीएमसी रोड का निर्माण,पुराने बस स्टैंड पर डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन द्वारा घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था करने,आपकी नगर पालिका आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने, तथा पत्ति कर की वसूली में परिषद का सहयोग लेने के साथ ही नामातंरण प्रकरण अन्य कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में पार्षद अकरम पटेल, कस्तूरी बाई, समीना बी, हेमन्त विश्वकर्मा, शारिक शाह, रमजान अली, गायत्री नगरिया, सरला घोषी, राजेन्द्रसिंह जाट, भावसिंह पंथी, विमला शर्मा, मुन्ना अली, नजमा बी, तबस्सुम बी, दिनेश गुप्ता, सहित बड़े बाबू अशोक श्रीवास्तव, इंजीनियर नरेन्द्रसिंह चौहान मौजूद थे।