पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी

डेंगू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 में से 2 मरीज मलेरिया के

नगरमें डेंगू की दस्तक के साथ मौसमी बुखार से पीडि़त लोग सिविल अस्पताल सहित प्राइवेट चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे हैं। इससे अस्पताल सहित प्राइवेट दवाखानों पर मरीजों की भीड़ नजर रही है। डेंगू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर पानी भरकर रखने की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

मौसमी बुखार नगर में तेजी से फैल रहा है जिससे अधिकतर घर पीडि़त हैं। लगभग प्रत्येक घर में एक-दो मरीज बुखार से पीडि़त पाए जा रहे हंै। इसी के साथ ही नगर पालिका ने नगर में साफ सफाई का विशेष अभियान छेड़ दिया है।

बचावकी कवायद शुरू

जिनघरों में पानी की टंकियां आदि हैं, उन टंकियों में गंबूसिया मछली छोड़ने की कवायद की जाकर मच्छरों के लार्वे को समाप्त करने का काम शुरू किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्यामनगर में दो मरीज पाए जाने पर लगातार भ्रमण कर घर-घर में बुखार पीडि़तों के रक्त के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। श्यामनगर निवासी,जगतसिंह सुभाष रैकवार का कहना है कि डेंगू की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें वार्ड मे घूम-घूमकर जांच कर रही है। इससे पहले साफ सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। अभी भी पूरी तरह से वार्ड की सफाई नहीं कराई गई है। मच्छर मार दवा का छिड़काव भी नहीं कराया गया है।



इनका कहना है

^वाईवैक्सएवं फैल्सीफेरम मरीजों की संख्या अधिक देखी जा रही है। मच्छरों के प्रकोप के कारण मलेरिया पीडि़तों की की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन एक ही समय तीन दिन से अधिक तेज बुखार आना अत्यधिक पसीना आना या ठंड लगना मलेरिया के लक्षणों को बताता है। डाॅ.विवेक व्यास, मेिडकलऑिफसर

एहतियात बरतें

^मौसमीबीमारी का दौर चल रहा है। उसका इलाज भी कराया जा रहा है। लोगों को खानपान पर ध्यान देना चाहिए अपने घरों के आसपास घरों में सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा मच्छरों के पनपने के स्थानों पर नीम आदि का धुआं करें। डाॅ.जितेन्द्र चौधरी, बीएमओ

बेगमगंज। अस्पतालमें लग रही मरीजों की भीड़।