वीरांगना के नाम पर बस स्टैंड
1857की अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी सिर्फ लोधी समाज की नहीं हैं, बल्कि उन्होंने समाज की ऊंचाई से परे पूरे देश के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। वे आज पूरे देश के लिए वीरांगना हंै। बेगमगंज के बस स्टंैड का नामकरण उनके नाम पर करके यहां के लोगों ने सराहनीय कार्य किया है। यहां के लोगों ने बस स्टैंड पर उनकी मूर्ति स्थापित करने की जो बात रखी है, वह भी प्रशंसनीय है। राजस्व मंत्री यहीं के हैं मैं उनसे अनुरोध करती हूं कि वे जमीन उपलब्ध कराएं।
यह बात रविवार को पीएचई, पशुपालन उद्यानिकी मंत्री कुसुम मेहदेले ने कही। वे यहां स्थानीय बस स्टैंड का नाम रानी अवंतिबाई लोधी करने पर क्षत्रिय राजपूत महासभा द्वारा आयोजित आभार एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि लोधी समाज खेतिहर सम्मानित समाज है जो अपने हाथों से मेहनत करके सम्मान से जीता है। इसमें अकेले रानी अवंतिबाई ही वीरांगना नहीं हुई बल्कि राजा किशोर सिंह हिंडोरिया, राजा ह्रदय सिंह, देशराज सिंह राजा सलैया सहित अनेक लोगों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। अन्य विशेष अतिथि नरसिंहपुर विधायक जालमसिंह पटेल ने अवंतिबाई के बलिदान से संबंधित इतिहास पर रोशनी डालते हुए उनका अनुसरण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष रामबाबू लोधी, राजेन्द्र सिंह तेामर,पंडित नेतीशरण भार्गव,भूपेन्द्र वर्मा, मंजू भाई विदिशा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के सूत्रधार प्रदेश उपाध्यक्ष भगवानसिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया।
सम्मान किया
कार्यक्रममें राष्ट्रीय स्तर के समाज के खिलाड़ी अक्षय लोधी, श्रद्धा व्यास,सोमित सिंह लोधी एवं भूपेन्द्रसिंह लोधी एवं नपाध्यक्ष शिखरचंद जैन,पार्षद अकरम हुसैन, कस्तूरी बाई, हेमन्त विश्वकर्मा, शारिक शाह, रमजान अली, गायत्री नगरिया, राजेन्द्र सिंह जाट, भावसिंह पंथी, मुन्ना अली, बृजेश यादव, दिनेश गुप्ता, संतोष घोषी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही समाज के प्रमुख लोगों सहित समाज सेवी अधिकारियों कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन भगवानसिंह ठाकुर एवं रघुवीरसिंह ने िकया इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोगों सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।
समाज के लोगों से तीन चीजें मांगता हूं
विशेषअतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शिखरचंद जैन ने कहा कि यह दरबार लोधी महासभा द