पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम खेती में ज्यादा उत्पादन करें किसान

कम खेती में ज्यादा उत्पादन करें किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समयका तकाजा है कि अब किसान कम खेती में ज्यादा फसल उत्पादन करें, ताकि आर्थिक रूप से मजबूत हो सकंे। उन्नत खेती के लिए किसानों को जागृत करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने अनेक योजनाओं को चला रखा है। देश में कृषि के क्षेत्र में प्रथम आने वाले अपने प्रदेश को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और अधिक ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं।

यह बात कृषि महोत्सव का जनपद प्रांगण में शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री रामपालसिंह ने कही। उन्होंने बताया कि कृषि क्रांति रथ गांव-गांव पहुंचकर उन्नत खेती,जैविक खेती के लिए प्रेरित करेगा। 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि पर केन्द्रित कार्यक्रम से उद्यान, राजस्व, बिजली, ग्रामीण विकास,विशेष स्वच्छता अभियान, शु़द्ध पेयजल,पोषण आहार इत्यादि जैसी सभी शासकीय योजनाओं का मौके पर ही कृषि महोत्सव समिति निराकरण कराने में अपनी भूमिका अदा करेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को ओलावृष्टि,प्राकृतिक आपदा, बीमा राशि सीधे खातों में पहुंचाई जा रही है जो सभी प्रभावित किसानों को मिलेगी। विलंब चाहे जितना हो मिलेगी जरूर। रामपालसिंह का स्वागत एसडीएम डीके सिंह, कृषि विकास अधिकारी जेपी तिवारी, सीताराम सोनी सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सभी प्रकार के अनाजयुक्त टोकरियां देकर किया गया, जिन्हें बाद में महिला बाल विकास विभाग को सौंपा गया। यहां से उक्त अनाज आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भेजा जाएगा ताकि वहां पढऩे वाले बच्चे उसका सेवन कर सकंे। कृषि महोत्सव के लिए गठित समिति के अध्यक्ष एसडीएम डीके सिंह ने कृषि क्रांति रथ की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा उद्यान

कृषि अधिकारी एमएल सेन ने योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. प्रवीण कुमार ने कृषि संबंधी समस्याओं कीट नाशक,उन्नत खेती के टिप्स, फसलों की बीमारी पर रोकथाम के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम के महत्व और उसमें शामिल सभी विभागों की कार्य योजना के संबंध में भी बताया।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजबसिंह लोधी,जनपद सदस्य मलखानसिंह जाट,मंडी अध्यक्ष राधाबाई बरकरे, उपाध्यक्ष पं.नेतीशरण भार्गव, पं.मोतीलाल शर्मा, नारायणदास साहू, एसडीओपी गिरीश बोहरे, टीआई अरविंद सिंह रघुवंशी, तहसीलदार एसएल शाक्या,नायब तहसीलदार एनएस परमार, सेमरी एसडीओ जीआर छलोत्रे,वन परिक्षेत्र अधिकारी एके झवर, मंडी सचिव सुर