पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं लग रहा गुटखों पर प्रतिबंध

नहीं लग रहा गुटखों पर प्रतिबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहीं लग रहा गुटखों पर प्रतिबंध

बेगमगंज| किरानादुकानों,पान की गुमठियों एवं स्कूल कालेज आदि के पास लगने वाली दुकानों पर प्रतिबंधित गुटखे के पाउच धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने एक दो बार छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया लेकिन उनके आने की भनक लगते ही व्यापारी सर्तक हो गए और छापामार दल के हत्ते कुछ नहीं लग सका। औषधि एवं प्रशासन विभाग के इंस्पेक्टर संदीप वर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित गुटखों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। बेगमगंज में भी कई बार छापामार कार्रवाई की गई लेकिन कहीं प्रतिबंधित गुटखे नहीं मिले यदि फिर भी शिकायत मिल रही है तो कार्रवाई की जाएगी।