पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि क्रांति रथ गांवों में पहुंचा

कृषि क्रांति रथ गांवों में पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि क्रांति रथ गांवों में पहुंचा

बेगमगंज| कृषिक्रांति रथ प्रतिदिन तीन गांवों में पहुंच रहा है। इसी क्रम में रथ ग्राम बारह,मड़देवरा एवं पड़रिया राजाधार पहुंचा। तीनों गांवों में ग्रामवासियों ने रथ का स्वागत उत्साह के साथ किया। कृषि विभाग द्वारा कृषि उत्पादन बढ़ाने वाले एवं जैविक खेती के तरीकों वाले पेंफलेट बांटे तथा सूरजधारा, अन्नपूर्णा योजनान्तर्गत उन्नत किस्म के बीज गेहूं, चना का वितरण आदिवासी एवं अनुसूचित जाति के कृषकों को किया। कृषि वैज्ञानिक ने उन्नत कृषि तकनीक से खेती करने के बारे में कृषकों का मार्गदर्शन दिया। जनपद पंचायत द्वारा मेरा खेत मेरी माटी योजना के निर्माण कार्यंो का निरीक्षण किया तथा अन्य योजनाअों का प्रचार-प्रसार किया गया। राजस्व विभाग ने कृषकों को मौके पर खसरा खतौनी का वितरण किया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु रोगों की पहचान उपचार के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।