आतिशबाजी कर निकाले गए जुलूस
जपंके 15 वार्डों में सदस्यों के चुनाव में चाैकाने वाले परिणाम सामने आए हंै। मतों की गिनती के बाद आकड़ों के आधार पर विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा आतिशबाजी रंग गुलाल उड़ाते हुए अपने अपने विजयी जुलूस निकाले।
तीन दशक से जनपद अध्यक्ष पद पर काबिज रहे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष माधोसिंह पटेल कम मत मिलने से पीछे रहे। उन्हें युवा कार्यकर्ता आसिफ बेग के हाथों हार मिली है, जबकि उनकी पुत्र वधू कृष्ण कांता साहबसिंह पटेल चांदबढ़ वार्ड से सर्वाधिक 2345 मतों से आगे हैं। हारने वाले अन्य दिग्गजों में तुलसीपार वार्ड से अनामिका वीरनारायण पटेल को मीरा यादव के हाथों शिकस्त मिली है। भाजपा से जुड़े दिग्गजों में शिवराज सिंह गोरखी भी पीछे रहे जिला पंचायत सदस्यों में वार्ड 6 चांदबड़ से भाजपा से जुड़ी सावित्री मेहरबान सिंह लोधी को कांग्रेस की विनीता यादव से पराजय का मुंह देखना पड़ा। वार्ड 7 घाना कला में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ढेलन सिंह की प|ी अभिलाषा ढेलन सिंह को भाजपा से जुड़ी विद्या दिग्विजय सिंह यादव ने करारी शिकस्त दी है।
जनपद के 15 वार्डों में वार्ड क्र.खजुरिया ब.गढ़ी से वंदना शर्मा ने कृष्णाबाई लोधी को 93 मतों से पीछे रखाा। वार्ड 2 वीरपुर में राजकमार ठाकुर से लखनसिंह ठाकुर 471 मतों से परास्त हुए,वार्ड 3 सुमेर से आसिफ बेग ने सरोज संजीव ओसवाल को 350 से हाराया,वार्ड 4 कोहनिया में मोहिनी बाई हीरालाल जाटव 147 से जीतीं।
वार्ड 5 चांदबड़ से कृष्णकांता साहबसिंह पटेल ने विमला जाट को 2345,वार्ड 6 ऊमरखोह में प्रकाश पटेल ने अखलेश कुमार को 187,वार्ड 7 तुलसीपार में मीरामनोज यादव ने अनामिका पटेल को 158 वोट से हाराया। वार्ड 8 कीतरपुर से सुषमा बाई यादव से आगे रहीं। वार्ड 9 मरखंडी में गीतारानी प्राणसिंह गोरखा ने संध्या अरविंद को पीछे रखा। वार्ड 10 पड़रिया राजाधार में पन्ना लाल ठाकुर 375 मतों से विजयी हुए। वार्ड 11 सुल्तानगंज में मुन्नीबाई उत्तमसिंह 319 मतों से आगे रहीं।वार्ड 12 मरखेड़ा गुलाब में इन्द्ररानी हल्के ने कुसुम कोमल को 30 मतों से पीछे रखा। वार्ड 13 खमरिया ता.नई गढिय़ा में हल्केराम अहिरवार ने 40 मतों से अागे रहे।वार्ड 14 सुनवाहा से जयपालसिंह दस मतों से आगे रहे। वार्ड 15 उमरहारी में राजेश राजे संजय बुंदेला ने संतोष सिंह को 1270 मतों से शिकस्त दी जो कि दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
देवरी में भी निकाला गया जुलूस।
19 जनपद सदस्यों के चेहरों पर आई मुस्कान
देवरी|त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव कें तहत रविवार को उदयपुरा ब्लाक के जनपद जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना के पश्चात आए रुझान में जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य के विजयी प्रत्याशियों के चेहरों पर मुस्कान फैल गई। विजेताओं के समर्थकों के द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। हालांकि अभी चुनाव आयोग द्वारा विजयी होने की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है लेकिन इसके बावजूद मतगणना के पश्चात आए रुझान से जीत के दावे पक्के हो गए। उदयपुरा जनपद पंचायत के वार्ड 2 क्रमांक से नूर नगर से द्रोपदी बाई धाकड़, 3 छातेर से भगवान सिंह पटेल, वार्ड 4 केतोधान से राकेश कुमार पालीवाल, वार्ड 5 चंदेली से वीरेंद्र सिंह चौहान जीते हैं। वार्ड 6 बम्होरी बुआरी से अशोक पटेल, वार्ड 7 कैलकच्छ से फूलवती बाई, वार्ड 9 बीझा से सुनील कुमार सिरेटिया, वार्ड 10 छींद से ताराबाई भारके, वार्ड 11 केकड़ा से सुक्कीबाई, वार्ड 12 थाला से घनश्याम पवैया, वार्ड 13 देवरी से ममता सिंह, वार्ड 14 नयाखेड़ा से मायाबाई विजयी इुई हैं। वार्ड 15 गोरखपुर से दीपेंद्र दीवान, वार्ड 16 अलीवाड़ा से रामगोपाल रजक, वार्ड 17 हाथीडोल से पार्वतीबाई धुर्वे, वार्ड 19 सतहेरी से मुन्नीबाई सराठे एवं वार्ड 20 नोनिया बरेली से भगवान सिंह रजक को निकटतम प्रतिद्वंद्वी से अधिक वोट मिले। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों के द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। हालांकि अभी विजयी होने की अधिकृत घोषणा निर्वाचन अधिकारी द्वारा नहीं की गई है। जिला पंचायत के वार्ड 11 से आशा रघुवंशी के विजयी होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
प्रत्याशियों के समर्थकों ने निकाला िवजयी जुलूस।