पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरे मनोयोग से शक्ति की भक्ति में जुटे भक्त

पूरे मनोयोग से शक्ति की भक्ति में जुटे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांजगदंबे की आराधना का दौर जारी है। शाम होते ही भक्तों का सैलाब मातारानी की झांकियों के दर्शनों के लिए सड़कों पर निकल रहा है। नगर में शिवाजी नगर, गांधी आश्रम परिसर, तहसील कार्यालय प्रांगण, उत्कृष्ट विद्यालय, सागर रोड, काली चौक, जमुनियापुरा सहित अनेक स्थानों पर मां दुर्गा झांकियां सजाई गई हैं। नगर के देवी मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है। अनेक स्थानों पर भक्तों द्वारा ज्वारे भी बोए गए हंै। झांकियों की साजसज्जा किए जाने को लेकर आयोजकों में होड़ लगी हुई है।

अलसुबह से ही भक्तों का सैलाब देवी मंदिरों में जाने के लिए सड़को पर उमड़ पड़ता है। देवी मंदिरों में अलसुबह से ही मातारानी को जल अर्पण किए जाने का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है।

आराधनामें जुटे भक्त

बरेली|शारदेयनवरात्रि शुरू होते ही श्रद्धालु देवी माता की आराधना में जुट गए हैं। नगर के खेड़ापति मंदिर और कालीजी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भी तड़के से ही महिलाओं सहित सभी ने पहुंचकर जल चढ़ाया। शाम के समय से नगर में पंडालों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना का क्रम प्रारंभ हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। नगर में दो दर्जन स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

नगर में दो दर्जन स्थानों पर विराजीं मां जगदंबेे

बेगमगंज|नगरमें करीब दो दर्जन स्थानों पर मां दुर्गा की विभिन्न मुद्राओं में झांकिया स्थापित की गई हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापना की गई है। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा नगर के विभिन्न मोहल्लों में दुर्गा उत्सव समितियां गठित की जाकर स्थापना की गई है। स्थापना स्थलों पर सजावट का काम भी शुरू हो गया है। नगर के पुराना बस स्टैंड,नया बस स्टैंड,सोसायटी मार्केट,पंचमुखी हनुमान मंदिर,दुर्गा चौक,दशहरा मैदान, श्यामनगर,रामनगर,ईश्वरनगर चुरक्का,गंभीरिया, दीनदयाल कालोनी, महादेवपुरा, माला फाटक,खिरिया नारायणदास,माता मंदिर टेकरी, बजरिया,किला,कबीट चौराहा, टेकरी के पीछे हदाईपुर सहित करीब दो दर्जन स्थानों के अलावा सुल्तानगंज में करीब 8 स्थानों पर स्थापना की गई है।

सिलवानी। जेलरोड पर स्थापित प्रतिमा।