- Hindi News
- आज धूमधाम से मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती
आज धूमधाम से मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती
देवरी|नवयुवक विश्वकर्माजागृति मंडल के बैनर तले नगर में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। श्रीराम जानकी मंदिर धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के तहत दोपहर में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की समाप्ति के बाद पूजन, आरती प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न होगा।
पूजनआज : बेगमगंज| भगवानविश्वकर्मा का पूजन महोत्सव बुधवार को विश्वकर्मा समाज द्वारा रखा गया है। विश्वकर्मा युवा संघ द्वारा सुबह आठ बजे दशहरा मैदान से शोभायात्रा शुरू की जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्यामनर मंदिर पूजन स्थल पर पहुंचेगी। जहां दोपहर एक बजे पूजन, हवन एवं महाआरती होगी।