- Hindi News
- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 84 फीसदी मतदान
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 84 फीसदी मतदान
वार्ड 16 में शून्य घोषित किया गया था मतदान
वार्ड16 में बुधवार को पुनर्मतदान हुआ। गत 7 दिसंबर को मतगणना के दौरान इस वार्ड के दो मतदान केंद्रों पर ईवीएम में सात मत अधिक पाए जाने पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान एवं मतगणना शून्य घोषित करने के बाद पुनर्मतदान किया गया। पुनर्मतदान शाहपुर स्कूल के दो पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसमें 84 प्रतिशत मतदाताअेां ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
दो दिसंबर को हुए निकाय चुनाव के मतदान में 1008 मत डाले गए थे। मतगणना में अध्यक्ष पद में सात कम एवं पार्षद पद में सात मत अधिक पाए गए थे। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी अतीक गौरयान चार मतों से विजयी हुए थे। पराजित प्रत्याशियों द्वारा तीन आपत्तियां लगाई गईं, जिन्हें रिटर्निंग आफीसर ने समय सीमा में प्रस्तुत नहीं करने पर निरस्त कर दी थीं, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरा मामला अपने पास बुलवाकर दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में बुधवार को हुए मतदान में कुल 1236 मतदाताओं में से 542 पुरुष एवं 491 महिला मतदाताओं को महलाकर कुल 1033 मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। सुबह के समय मतगणना के लिए लाइनें लगीं, लेकिन उसके बाद इक्का-दुक्का मतदाता मतदान करने आते रहे। एक ही वार्ड का पुनर्मतदान होने के कारण कई नेता दिन भर वहां सक्रिय रहे। 12 दिसंबर को सुबह बजे उत्कृष्ट स्कूल के माधव स्मृति भवन में मतों की गणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस संबंध में रिटर्निंग आफिसर डीके सिंह ने बताया कि कुल 1033 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया, जिसमें पुरुषों ने 86 प्रतिशत महिलाओं ने 81.57 प्रतिशत मत डाले। मतगणना 12 दिसंबर को उत्कृष्ट स्कूल में सुबह 9 बजे से संपन्न होगी।
बेगमगंज। मतदानके लिए लगी लाइन।