पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, कारण अज्ञात

युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, कारण अज्ञात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राममरखेड़ा गुलाब में बुधवार की दोपहर एक तीस वर्षीय युवक ने अपने घर में स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आग बुझाई, फिर भी वह 50 फीसदी जल चुका था, उसे गंभीर अवस्था में जैसीनगर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर के तिली अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुल्तानगंज पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।

ग्राम मरखेड़ा गुलाब निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार सेन पुत्र धन्नूलाल सेन हेयर कटिंग सेलून चलाता है। बुधवार दोपहर वह अपने घर पहुंचा और घर के अंदर से केरोसिन की कुप्पी लाकर अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। आग लगते ही चीखने चिल्लाने लगा, उसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों एवं घर के अन्य सदस्यों ने पानी डालकर आग बुझाई, फिर भी वह 50 प्रतिशत चल चुका था। एएसआई बीबी तिवारी का कहना है कि आग लगाने का कारण अज्ञात है। सूचना पर सुल्तानगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।