गांव से अखाड़े के साथ आए स्वागत करने
गांव से अखाड़े के साथ आए स्वागत करने
बेगमगंज|नगरपालिका परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष नन्हीबाई जाट के विजयी होने के बाद से प्रतिदिन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लोग उनके स्वागत के लिए रहे हंै। बुधवार को ग्राम बढ़गवां के ग्रामीण अखाड़े के साथ उनका स्वागत करने के लिए आए, जिसमें अखाड़ों के युवा ढोलकों की थाप पर लेझमें बजाते एवं विभिन्न करतब दिखाते चल रहे थे। अखाड़े की शुरुआत लोहामीिल तिगड्डे से की गई जो सागर रोड से होता हुआ सीधा अध्यक्ष के निज निवास गढ़ोईपुर जाट भवन पहुंचा।