घटिया भोजन देने की शिकायत
घटिया भोजन देने की शिकायत
बेगमगंज |ग्राम कोकलपुरके लोगों ने एसडीएम डीके सिंह को ज्ञापन सौंपकर गणेश स्वसहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन के नाम पर घटिया भोजन देने की शिकायत की गई है। इसके साथ ही अनियमितताओं की शिकायत के कारण अध्यक्ष एवं सचिव को हटाकर अन्य को जवाबदारी सौंपने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि समूह की अध्यक्ष क्रांति बाई राज एवं सचिव द्रोपदी बाई राज द्वारा पतली दाल एवं मील के आटे की कच्ची रोटियां दी जा रही हैं, जिसे खाकर बच्चे बीमार कुपोषित हो रहे हंै। सुबह के समय नाश्ता नहीं दिया जा रहा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में पन्नालाल,रामसिंह,रामलाल,कल्लूसिंह,लीलाधर,नेतराम, सुन्दरलाल,गनपत, बाबूलाल, शैतानसिंह, परमलाल, महेश कुमार, कैलाश, सतीश, नरेंद्रसिंह, विक्रम सिंह, कोमल लोधी, वृन्दावन, गोवर्धन,खेतराम आदि प्रमुख हैं।