- Hindi News
- वार्ड 16 के पुनर्मतदान में भाजपा प्रत्याशी विजयी
वार्ड 16 के पुनर्मतदान में भाजपा प्रत्याशी विजयी
वार्ड16 के पुनर्मतदान के बाद रोचक फैसला आया है। इस बार परिणाम बदल गया और आपत्तिकर्ता प्रत्याशी को जनता ने पार्षद के रूप में चुन लिया। शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद पार्षद पद की भाजपा प्रत्याशी गुड्डीबाई लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अतीक गौरयान को हराकर 15 मतों से जीत गईं।
शुक्रवार को हुई मतगणना में पार्षद पद की भाजपा प्रत्याशी गुड्डीबाई जीत गईं। रिटर्निंग आॅफीसर डीके सिंह की मौजूदगी में उत्कृष्ट स्कूल के माधव स्मृति भवन में सुबह नौ बजे दो मतदान केंद्रों की मतगणना में गुड्डी बाई को कुल 512 एवं निर्दलीय प्रत्याशी अतीक गौरयान को 497 मत प्राप्त होने से गुड्डी बाई को विजयी घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी श्री सिंह ने गुड्डीबाई को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
यहथा मामला
वार्ड16 में मतगणना के दौरान अध्यक्ष और पार्षद के मतों में अंतर आने की शिकायत मिलने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने उक्त चुनाव को शून्य घोषित कर दिया था। इस वार्ड में 10 दिसंबर को फिर से मतदान कराया गया था। वार्ड 16 में निर्दलीय प्रत्याशी अतीक गौरयान की चार मतों से जीत होने के बाद पराजित भाजपा प्रत्याशी गुड्डी बाई के निर्वाचन अभिकर्ता ने इस पर आपत्ति प्रस्तुत की थी। इसी वार्ड के एक अन्य पराजित कांग्रेस प्रत्याशी सगीर अली द्वारा आपत्ति जताने के बाद अतीक का जीत का प्रमाण पत्र रोक लिया गया था। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी डीके सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन चाहा था। इसके बाद आयोग ने मतदान शून्य घोषित कर दिया।
क्याथी आपत्ति
गुड्डीबाई के निर्वाचन अभिकर्ता पुष्पेंद्र लोधी एवं कांग्रेस प्रत्याशी सगीर अली की आपत्ति थी कि वार्ड 16 में 1008 लोगों ने मतदान किया था। गणना के बाद अध्यक्ष पद के वोट 1001 निकले हैं। पार्षद पद के 1015 वोट निकले हैं। इस बात पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। इस कारण अतीक गौरयान को जीत का प्रमाण-पत्र नहीं दिया गया था।
गुड्डी बाई लोधी