पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान में पुलिस ने वसूले‌ ~‌7700

अभियान में पुलिस ने वसूले‌ ~‌7700

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभियान में पुलिस ने वसूले‌ ~‌7700

बेगमगंज | पुलिसद्वारा हेलमेट विहीन दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत 77 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाते हुए जा रही 7 हजार 700 रुपए वसूल किए गए हंै। जुर्माना अदा करने के बाद भी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को शहर में दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के नजर आए। कुछ वाहन चालकों का कहना है कि एकाएक हेलमेट के लिए यह अभियान चलाया गया है। बेगमगंज में हेलमेट किसी भी दुकान पर नहीं बिकते हैं, जिसके कारण वे लोग हेलमेट नहीं खरीद पा रहे हैं। कुछ लोग जरूर सागर या भोपाल से हेलमेट मंगाने की बात कर रहे हैं। थाना प्रभारी महेन्द्रसिंह मीणा का कहना है कि बिना हेलमेट वाहन चालक पर आगे से अधिक राशि का जुर्माना लगाया जाएगा।