बिजली के 4705 प्रकरण लोक अदालत में
बिजली के 4705 प्रकरण लोक अदालत में
बेगमगंज | 13दिसंबर को आयोजित होने वाली मेगा नेशनल लोक अदालत में बिजली कंपनी द्वारा अपनी करीब पांच करोड़ की वसूली के लिए 4705 उपभोक्ताओं के प्रकरण दिए गए हैं। इनमें 4205 घरेलू उपभोक्ता एवं 5 सो प्रकरण विद्युत चोरी के शामिल हंै। बेगमगंज, गैरतगंज, सिलवानी तहसील के उक्त उपभोक्ताओं से विद्युत कंपनी ने सख्ती से वसूली करने का बीड़ा उठाते हुए सभी डिफाल्टरों के प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए हैं, जिनमें 4705 प्रकरणों में लोक अदालत में रखा गया है। करीब दो सौ उपभोक्ताओं पर 50-50 हजार के करीब राशि लेना है। सभी डिफाल्टरों के प्रकरण अपर सत्र न्यायालय में दिए गए हैं।