पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा ने हटाए अवैध होर्डिंग्स

नपा ने हटाए अवैध होर्डिंग्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें बिना नपा की अनुमति से वर्षों से अवैध होर्डिंग्स लगे हुए थे जिन पर नपा प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन होर्डिंग्स जब्त किए हैं।

श्मशान भूमि, थाना परिसर,फर्सी रोड,एसडीएम के बंगले के पास,ब्लाक के मुख्य गेट पर एवं बस स्टैंड की पुलिया के पास अवैध रूप से होर्डिंग्स खड़े किए गए थे जो सालों से बिना अनुमति के लगे हैं। नपा के अमले ने उक्त होर्डिंग्स पर कारवाई करते हुए सभी होर्डिंग्स के एंगल्स लेंटर आदि को वेल्डिंग मशीन से काटकर नष्ट करने के बाद शेष सामग्री जब्त की है। नपाधिकारी भैयालालसिंह का कहना है नपा क्षेत्र में जो भी होर्डिंग्स लगे थे, वे सभी बिना नपा की अनुमति के लगाए गए थे। जानकारी होने पर उनके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया, जब कोई सामने नहीं आया तो उक्त सभी होर्डिंग्स को हटवाकर उनकी सामग्री जब्त की गई है।

बेगमगंज। नगरपालिकाका अमला अवैध होर्डिंग्स हटाता हुआ