गांव-गांव पहुंचकर किया जनसंवाद
पुलिस ने ग्रामीण के साथ मिलकर आयोजित किया कार्यक्रम
रविवारको पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम किया। एसडीओपी गिरीश बोहरे,टीआई महेन्द्रसिंह मीणा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा,सफाई शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं। ग्राम सुमेर कोकलपुर, सागौनी, माला, बेरखेड़ी आदि गांवों में पुलिस अधिकारियों द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया।
इसमें ग्रामीणों को एकत्रित कर अपराधों से संबंधित जानकारी दी एवं पुलिस के लिए सहयोग की अपील की। जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे अपराधों से सतर्क रहने एवं गांवों में होने वाले अपराधों की जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा। पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी दिए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यदि आपके गांव में अापराधिक प्रवृत्ति का कोई व्यक्ति मिलता है तो उसकी जानकारी लें और इसकी सूचना पुलिस को दें। गांव में किसी प्रकार का विवाद या कोई अपराधिक घटना होती है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
पुलिस और जनता में जीवंत संबंध जरूरी
गैरतगंज।मप्रपुलिस के महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे पुलिस और जनता के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को ब्लाक के कई गांवों में आयोजित किया गया। एसपी दीपक वर्मा के निर्देशन में गैरतगंज एवं देहगांव पुलिस ने कई गांवों के ग्रामीणों के बीच बैठकर एक-दूसरे से संवाद किया। उनकी शिकायतें, समस्याएं सुनकर उनके निराकरण की कार्रवाई की गई। गैरतगंज थाना प्रभारी एसएस पटेल ने बताया कि उन्होंने रविवार को ग्राम भानपुर, सिहोरा,समनापुर, गेहूंरास, घाना,रमपुराकलां, समनापुर कलां में पहुंचकर लोगों से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पुलिस एवं जनता के बीच जीवंत संबंध जरूरी है। देहगांव थाना प्रभारी एसआर यादव ने थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर,सागौनी,देवनगर धनियाखेड़ी,सुल्तानपुर, संदूक,बनियाखेड़ी में जनता के बीच बैठकर संवाद किए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों में भेज दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक समस्याएं बिजली से संबंधित मिल रही हंै। इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय ग्रामीणों एवं पुलिस की बीच सीध संवाद एवं पुलिस का डर दूर करना है।
गैरतगंज। रविवारको जनसंवाद के चलते गैरतगंज एवं