सुबह 8 बजे तक छाया रहा कोहरा
मावठे की बारिश से किसानों को मिली राहत
शनिवारदेर रात हुई तेज बारिश से किसानों को राहत मिली है। इस बारिश से किसानों का हजारों रुपए डीजल-बिजली का बच गया। इसके साथ ही जो नदी-नाले सूखने की कगार पर पहुंच गए थे, उनमें पानी पहुंचने से मछलियों सहित पानी के जीव जन्तुओं को जीवनदान मिल गया है।
मावठे की बारिश के कारण रविवार सुबह शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली, जिससे वाहनों की गति धीमी पड़ गई। सुबह 8 बजे तक सभी जगह घना कोहरा था। इसके बाद कोहरा तो छंट गया, लेकिन दिन भर लोगों को सूरज के दीदार नहीं हो सके। ठंड का जोर इतना अधिक था कि मार्निंग वॉक पर जाने वाले भी गर्म कपड़ों में लिपटकर ही बाहर निकल सके। वहीं शाम होते ही फिर कोहरे ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। रात करीब 10 बजे ही लोगों को सड़कों पर से गुजरना मुश्किल हो रहा था। वाहन चालक तो जैसे-तैसे निकलते रहे।
शहर में दो दिन से गिर रहा मावठा
बरेली।नगरसहित अंचल में बीते दो दिनों से मावठा बरस रहा है। इससे धान को सुरक्षित रखने के लिए किसानों को मशक्कत करना पड़ रही है, लेकिन खेती के लिए इसे काफी मुफीद बताया जा रहा है। शुक्रवार की रात जोरदार बारिश के बाद शनिवार को दोपहर तक यही हालत बनी रही। शनिवार की रात में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को दोपहर बाद तक चलता रहा। इस कारण तापमान में गिरावट गई है और रविवार सर्दी के आगोश में सिमटा दिखाई दिया।
बेगमगंज। शनिवाररात हुई बारिश के बाद रविवार सुबह 8 बजे तक छाया रहा कोहरा। घने कोहरे के बीच निकलते लोग।