- Hindi News
- एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
एसडीएमडीके सिंह के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण अंचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षक गायब मिले हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा एसडीएम द्वारा की गई है।
एसडीएम डीके सिंह जब ग्राम पड़रिया राजाधार पहुंचे तो वहां का उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाया गया। गांव वालों ने बताया कि केंद्र हमेशा बंद ही रहता है। इसके बाद उन्होंने हाई स्कूल,माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला का जब निरीक्षण किया तो यहां पर विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा का डोज दिया जा रहा था , लेकिन माध्यमिक शाला में एक शिक्षक और शिक्षिका गायब पाया गया जिनके विरुद्ध उचित कार्रवाई के लिए जिला शिक्षाधिकारी के लिए लिखा गया है।
आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौराना पाया गया कि आंगन बाड़ी कार्यकर्ता रूपवति विश्वकर्मा एवं आशा कार्यकर्ता शाीला बाई दोनों अनुपस्थित मिलीं।
उनके स्थान पर आंगनबाड़ी सहायिका बिना प्रशिक्षण के मनमाने ढंग से छोटे एवं बढ़े बच्चों को दवा का ज्यादा डोज देते हुए पाए जाने पर उसे समझाया गया कि किस उम्र के बच्चे को कितना डोज देना है। ग्रामीणों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता शीलाबाई प्रजापति केन्द्र पर कभी नहीं आती और ही स्वास्थ्य विभाग के कार्यो को करती है, वह अपने घर पर ही रहती हैं। इसके बाद एसडीएम श्री सिंह ने ग्राम गोरखा के प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया यहां कृमि नाशक डोज देते हुए पाया। वहीं ग्राम मझगवां सानी के स्कूल में निरीक्षण के दौरान दोपहर ढाई बजे तक बच्चों को मध्यान्ह भोजना वितरण नहीं होना पाया गया।
इस संबंध में एसडीएम डीके सिंह का कहना है कि संबंधित अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया है।