पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने आवास में हुई चोरी

सूने आवास में हुई चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| ब्लाककालोनी स्थित सूने आवास में बीती रात चोरी हो गई। चोरों ने गहने नगदी पर हाथ साफ कर दिया। तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 महेश कुमार शुक्ला जनपद परिसर के शासकीय आवास में निवासरत हैं। वे सपरिवार भोपाल गए हुए थे। सूने आवास में पीछे की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने वहां रखी गोदरेज अलमारी से चांदी की तीन पायलें, एक सोने की लौंग,एक चांदी की मूर्ति,एक चांदी की डिब्बी कीमत करीब चालीस हजार एवं नगद 14 हजार रुपए चुरा ले गए। जब वे भोपाल से लौटकर आए तो घर के अंदर यहां-वहां सामान बिखरा मिला। सूचना पर पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।