पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी से हटाने पर मालिक की पत्नी को पीटा

नौकरी से हटाने पर मालिक की पत्नी को पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| नौकरीसे हटाने से नाराज एक वाहन चालक ने मालिक की प|ी को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ग्राम बढ़गवां निवासी रामबाबू साहू ने जीप चालक जयचंद लोधी पुत्र नन्ना लोधी को कुछ दिन पहले ही नौकरी से हटा दिया था। इससे नाराज जयचंद लोधी ने मंगलवार सुबह गांव में ही अपने मालिक की प|ी चंदाबाई साहू के साथ पहले अभद्र व्यवहार किया फिर मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर बेगमगंज थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रभारी थाना प्रभारी एसबी तिवारी ने बताया कि फरियादी चंदा बाई साहू की रिपोर्ट पर आरोपी जयचंद लोधी के खिलाफ प्रकरण कायम किया गया है।