पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों का विकास रोक देते हैं कीड़े

बच्चों का विकास रोक देते हैं कीड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में मंगलवार को नेशनल डीवार्मिंग डे का शुभारंभ तहसीलदार कमलेश अगवाल द्वारा एक बच्चे को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया।

शुभारंभ के अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के पेट मेंे कीटाणु उनके विकास को अवरुद्ध करने के साथ ही मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बनाते हैं। एलबेन्डाजोल की गोली पेट के कीटाणुओं को नष्ट करने में कारगर होगी। कीटाणु नष्ट होने से बच्चे का मानसिक शरीरिक विकास होगा। इस दौरान स्कूल में अध्ययन रत 5 से 19 साल तक के बालक-बालिकाओं को दवा का सेवन कराया गया। नगर तथा अंचल के विभिन्न ग्रामों में संचालित आगंनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया। बीएमओ एसएन मांडरे ने बताया कि दवा की यह खुराक 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को 5 एमएल तथा दो से 5 वर्ष तक के बच्चों को 10 एमएल पिलाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय में बालक-बालिकाओं को शिक्षकों की उपस्थिति में एलबेंडाजोल की एक गोली का सेवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य आजाद राय, एनके शर्मा, नरेश रघुुवंशी, सीईओ प्रवीण इवने, अजय चौरसिया, सिस्टर जेटी विश्वास, आरजी साहू, कैलाश राय सहित मीडियाकर्मी, स्वास्थ्य कर्मचारी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मनायाडीवार्मिंग डे : औबेदुल्लागंज। नेशनलडीवार्मिंग डे पर औबेदुल्लागंज ब्लाक के 406 स्कूलों और 171 आगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया। ब्लाक मेडिकल अधिकारी एसके विक्रोल ने बताया कि ब्लाक के सभी शिक्षण संस्थाओं एवं आगनबाड़ी केंद्रों से दवा वितरण कर उनका सेवन कराया गया। सावधानियां नहीं बरतने पर भोजन के साथ बच्चों के पेट में कीटाणु चले जाते हैं जो आहर के पोषक तत्वों को अवशोषित कर उनके शारीरिक तथा मानसिक विकास को अवरूद्ध करते हैं। एलबेन्डाजोल की गोली पेट के कीटाणुओं को नष्ट करेगी जिससे उनका ठीक से विकास होगा। इस अवसर पर दिवटिया संस्था प्राचार्य एमएल यादव एवं डॉ शलभ तिवारी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

अभियानमें खिलाई बच्चों को दवा : गैरतगंज। स्वास्थ्यविभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए एनडीडी अभियान के तहत विकासखंड की सैकडों शालाओं में हजारों बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई।

केंद्रों पर िपलाई गई दवा

सिलवानी| महिलाएवं बाल विकास परियोजना सिलवानी के अंतर्गत सुपोषण अभियान के पंचम चरण के अंतर्गत चिन्हित ग्रामों में पठापौठी मुआर दिल्हारी मनकवाडा तिनघारा में स्नेह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पोषण सहयोगिनी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक, पोषण मित्र दल एवं तदर्थ समिति के सहयोग से सकारात्मक माहौल से समुदाय को गतिविधि से जोडने का कार्य किया जा रहा है। नेशनल डीवर्मिग डे अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष से 19 वर्ष तक के शाला प्याागी शाला अप्रवेषी किशोर एवं किशोरी बालिकाओं को कृमि की ऐल्बेंडाजोल गोली खिलवाई गई।

उदयपुरा ब्लॉक में लगे स्नेह शिविर

उदयपुरा| महिलाबाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्नेह शिविर लगाए गए। इनमें आलीवाडा,घुअरपुर,बोरास, सिलारीखुर्द धौलश्री, रमखिरिया प्रमुख है इन गांव के बच्चों को कुपोषण से सुपोषित बनाने के लिए जानकारी दी गई। इन केन्द्रों में आरवीएस टीम ने स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया। स्वास्थ्य जांच में गर्भवती महिला, कम अति कम वजन के बच्चों, किशोरी बालिकाओं की जांच की गई। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से पांच वर्ष तक के बच्चों एवं शाला त्यागी बालक-बालिकाओं को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ.चंद्रकला चक्रवर्ती ने बताया कि कुपोषण मिठाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।

चार दिन चलेगा दवा पिलाने का अभियान

बेगमगंज| नेशनलवर्मिंग डे पर सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त अशासकीय स्कूलों,आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया। तहसील के करीब 12 हजार बच्चों को मंगलवार को सेवन कराया गया। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि आंगनबाड़ी में दर्ज एक साल से पांच साल तक के बच्चों को तथा शालाओं में दर्ज 5 से 19 साल तक के विद्यार्थियों को कृमि नाशक दवा का डोज देना है। शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए सभी स्कूलों के शिक्षकों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा कार्यकर्ताओं,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। प्रथम दिन एसडीएम डीके सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में कई स्कूलों एवं आंगनबाडिय़ों का निरीक्षण किया। यह अभियान चार दिन तक चलेगा।

कि