- Hindi News
- एसडीएम ने कहा तब बने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
एसडीएम ने कहा तब बने स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजना में यात्रा पर जाने वाले वृद्धों को आवेदन के साथ चिकित्सीय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए करीब दो दर्जन महिला पुरुष सिविल अस्पताल में एक सप्ताह से चक्कर लगा रहे थे लेकिन उनका प्रमाण पत्र किसी भी डाक्टर द्वारा नहीं बनाया गया। तब मजबूर होकर सभी पीडि़तों ने एसडीएम डीके सिंह के दरबार में गुहार लगाई तो एसडीएम ने तत्काल उनके प्रमाण पत्र के प्रमाणीकरण के लिए बीएमओ को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर जाने के लिए ग्राम लखनपुर एवं जमुनिया जाम शा के आवेदक मनवा बाई प|ी निर्भय सिंह, छबरानी प|ी सुखलाल,जमना प्रसाद पुत्र पिरू,प्रेमरानी प|ी जमना प्रसाद,रमेश पुत्र जमाना प्रसाद,मंगलसिंह पुत्र गनेश राम,सुखलाल पुत्र मुल्ले,शिवलाल पुत्र गनेशराम, निर्भय पुत्र दलपतं,पल्टू पु9 जवाहर,ढुलकारी बाई प|ी शिवलाल,लाड़ली बाई प|ी ऊदलसिंह,रूपसिंह,पूना बाई,महारानी बाई,भगोनी, तुलसीराम सहित अन्य लोग करीब एक सप्ताह से डाक्टरों के चक्कर लगा रहे थे लकिन इन गरीबो ंकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी एसडीएम डीके सिंह के दरबार में पहुंचने के बाद उनके निर्देश पर बीएमओ डा.सोमेनदास ने सभी तीर्थ यात्रा पर जाने वाले आवेदको के चिकित्सीय प्रमाण पत्र बना दिए। इस संबंध में एसडीएम डीके सिंह ने बताया कि कई दिन से उक्त गरीब तीर्थ यात्रा पर जाने वाले परेशान हो रहे थे शिकायत पर तत्काल उनके प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए बीएमओ का ेनिर्देशित किया गया है।