- Hindi News
- स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज की भोपाल में मौत
स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज की भोपाल में मौत
ग्रामतुलसीपार निवासी अय्यूब अली की प|ी जैबा बी को तेज सर्दी-खांसी के चलते भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। इस खबर के बाद तुलसीपार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव के उपाय करना शुरू कर दिए हैं।
ग्राम तुलसीपार निवासी अय्यूब अली की 27 वर्षीय प|ी जैबा बी को तीन दिन पहले सर्दी-खांसी के लक्षण होने पर परिजनों ने बेगमगंज में डाॅ.जेपी पटेल को दिखाया था। उन्होंने मरीज की हालत को देखते हुए तत्काल भोपाल ले जाने का सुझाव दिया था। परिजन मरीज को भोपाल के एक निजी नर्सिंग हाेम में दिखाया तो वहां डाक्टरों ने जांच के बाद भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद जैबा बी को सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
डाक्टर ने महिला के पति अय्यूब अली को बताया कि उसकी प|ी को स्वाइन फ्लू हो गया था। इस कारण उसकी मौत हो गई वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
इस संबंध में बीएमओ डा.सोमेनदास का कहना है कि स्वाइन फ्लू के मरीज को एच 1 एवं एन 1 पाजिटिव पाए जाने पर ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि होती है। इसकी जांच केवल अधिकृत शासकीय लैब में की जाती है। किसी भी कारण से हुई मौत को स्वाइन फ्लू नहीं माना जाना चाहिए।