- Hindi News
- मंडी प्रांगण में शेड खाली कराने की बात पर विरोध
मंडी प्रांगण में शेड खाली कराने की बात पर विरोध
सरकारीगेहंू की खरीद के लिए मंडी प्रांगण में स्थित शेड खाली कराने को लेेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में व्यापारियों ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। इस ज्ञापन में व्यापारियों ने अपना विरोध जताते हुए शेड निर्माण सहित अन्य कार्यों की जांच कराने एवं शेड नीलामी तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।
अनाज दलहन व्यापारी संघ के बैनर तले कृषि मंडी के व्यापारियों ने एसडीएम डीके सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि मंडी प्रांगण में किसानों के लिए बनाए गए टीन शेड पर ही दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। मंडी प्रशासन द्वारा 13 फरवरी को 11-11 लाख रुपए में नीलाम किए जाने के लिए व्यापारियों को भाग लेने के लिए लिखित सूचना दी गई है। साथ ही दो दिन के अंदर शेड खाली करने को कहा गया है, जबकि व्यापारियों की संख्या अधिक होने के कारण मंडी में जगह कम है। मंडी समिति द्वारा व्यापारियों को पूर्व में लाइसेंस तो दे दिए गए लेकिन जगह की व्यवस्था नहीं की गई। व्यापारियों ने उनकी मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में नीलामी में भाग नहीं लेने की चेतावनी देते हुए सुझाव दिया है कि सरकारी गेहूं खरीदी केन्द्र मार्केटिंग सोसायटी एवं सुनेहरा सोसायटी के मुख्यालयों पर ही खरीदने के आदेश दिए जाएं, ताकि मंडी प्रांगण में अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों को परेशानी से बचाया जा सके। गेहूं खरीदी के चलते किसानों के साथ व्यापारियों एवं हम्मालों को भी परेशानी होती है। इससे निजात दिलाने की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुृख रूप से अनाज तिलहन व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय ओसवाल,सुगम मुनीम,राहुल जैन,पीएस जैन, बलराम साहू,मनीष जैन, जिनेन्द्र कुमार जैन, महेश राय, एके जैन, विष्णु साहू, मनोज साहू, रिषभ जैन, सुनील जैन, विजय जैन, जुगलकिशोर, ऋषभ कुमार, राम बाबू गुप्ता, अभिषेेक जैन, मदन जैन, संजय जैन,दुर्गेश नगरिया आदि शामिल हैं।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चर्चा करते व्यापारी।