पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल के दाम घटे, बसों का किराया नहीं

डीजल के दाम घटे, बसों का किराया नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलवानी | केंद्रसरकार ने डीजल पेट्रोल के दामों में रियायत देकर लोगों को राहत प्रदान की है। दो पहिया, चार पहिया वाहन चलाना सस्ता हो गया है, लेकिन पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटने के बावजूद यात्री बसों का किराया कम नहीं किया गया है। इस कारण यात्रियों में आक्रोश है।

डीजल महंगा होने की दुहाई देकर बस आपरेटरों ने यात्री बसों का किराया बढ़ाया था। डीजल के दाम कम होने के बावजूद बढ़ा हुआ किराया ही यात्रियों से वसूला जा रहा है। करीब 6 माह से लगातार तेल कंपनियों द्वारा डीजल के दामों में कमी करती रही है, लेकिन बस आपरेटर किराया कम करने के लिए तैयार नहीं है।

इन्होंनेकी मांग : सिलवानीसे सागर की यात्रा कर रहे शंकर लाल, बेनीबाई, रामदास थामस,अवधेश, शांतिबाई आदि ने बताया कि बसों में किराया सूची ना होने के कारण मनमाना किराया देना पड़ रहा है। ग्रामीण कैलाश कुमार,हुकुम सिंह, मीरा बाई, संगीता, रामवती, तुंगम सिंह ठाकुर, दीप कुमार राजेश बाथम, संदीप एक्का आदि ने मांग की है कि डीजल के रेट कम हो जाने पर यात्री बसों का किराया कम किया जाए।

नहीं है किराया सूची

नगरके बस स्टैंड से प्रत्येक दिन भोपाल, सागर, जबलपुर, पिपरिया, उदयपुरा, बरेली, बेगमगंज आदि मार्गों पर अनेक यात्री बसों का संचालन किया जा रहा है। इन यात्री बसों में प्रत्येक दिन सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं, लेकिन किसी भी बस में किराया सूची चस्पा नहीं की गई है। किराया सूची होने से बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कंडक्टर के मांगे अनुसार ही किराया देना पड़ रहा है।

बस संचालक ले रहे बढ़ा हुआ किराया।