- Hindi News
- लापरवाही के मामले में चार पटवारी निलंबित
लापरवाही के मामले में चार पटवारी निलंबित
लापरवाही के मामले में चार पटवारी निलंबित
िनज संवाददाता| बेगमगंज
शासकीयकार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रशासन ने चार पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पटवारियों में तहसील के हलका नं. 49,50,51,55 पर पदस्थ पटवारी योगेन्द्र दुबे, हल्का नं. 53,54 में पदस्थ सतीश श्रीवास्तव एवं हलका नं.41,42 के पटवारी शंकरलाल इरपाचे और हल्का नं. 17,18 की पटवारी संतोषी प्रजापति शामिल हैं। इन पर कार्य में लापरवाही,राजस्व कार्यों को समय सीमा में पूर्ण नहीं करने, जिले को भेजे जाने वाली जानकारियों को समय सीमा में प्रस्तुत नहीं करने सहित अन्य शिकायतें किसानों ने की थीं। जांच के बाद एसडीएम डीके सिंह ने चारों पटवारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पटवारी के स्थान पर नरेन्द्र सिंह राजपूत,शंकर इरपाचे के स्थान पर अमर सिंह गुर्जर,संतोषी राजपूत की जगह नर्वदा प्रसाद गौर एवं सतीश श्रीवास्तव के स्थान नरेन्द्र सिंह राजपूत को उपरोक्त हलकों का प्रभार सौंपा गया है।