जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या
जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या
बेगमगंज| एकविवाहित खेतीहर मजदूर ने अज्ञात कारणों से गांव के बाहर जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम जमुनिया गोडाखो निवासी तुलसीराम लोधी पिता कमलसिंह 23 वर्ष ने गांव के बाहर जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे वहां मवेशी चराने गए अजहरउद्दीन खां ने इस हालत में देखकर तत्काल ग्राम जमुनिया गोडा खो जाकर उसके पिता तुलसीराम को जानकारी दी। जब तक उसके परिजन पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ग्राम चौकीदार की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मृतक का एक वर्ष का पुत्र एवं 3 वर्ष की पुत्री है। उसकी प|ी चैन बाई का मायका मुरपार गैरतगंज में है। आत्महत्या का कारण पुलिस अज्ञात बता रही है।