आपदा पीड़ितों के लिए किया चंदा एकत्रित
आपदा पीड़ितों के लिए किया चंदा एकत्रित
बेगमगंज/सांची| प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं एवं आचार्यों ने कश्मीर के बाढग़्रस्त लोगों के लिए आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से शहर भर में घूम-घूमकर चंदा एकत्रित किया। इसे प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। दूसरी ओर सांची में पार्षद रतन जायसवाल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गायों को हरी घास खिलाई और गो संरक्षण का आह्वान किया।