दो साल बाद भी नहीं बन सका किचन शेड
बेगमगंज | बिछुआजागीर स्कूल में निरीक्षण के दौरान एसडीएम ये देखकर दंग रह गए कि दो वर्ष पूर्व स्कूल में किचन शेड बनाने का काम सरपंच सचिव द्वारा शुरू किया गया था जो आज तक पूर्ण नहीं हो सका। वर्तमान स्थिति में शेड के अंदर फर्श जगह-जगह से उखड़ा पड़ा है।घास उग आई है। लापरवाही देखकर एसडीएम ने डीके सिंह ने सरपंच-सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है। एसडीएम डीके सिंह द्वारा सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम बिछुआ जागीर के प्रा.शाला में पदस्थ 3 शिक्षकों में सभी गायब मिले। केवल एक अतिथि शिक्षिका अंजना लोाधी उपस्थित थी जो मौजूद दस छात्रेां को पढ़ा रही थी। जबकि 32 बच्चे दर्ज है। स्कूल में दो वर्ष पूर्व किचन शेड को बनाने का काम सरपंच सचिव ने लगवाया था जो अधूरा छोड़ा गया है।
हैंडपंप खराब, निर्माण कार्य पड़ा हुआ है अधूरा
प्रा.शालासाजखेड़ा में अतिरिक्त कक्ष,किचन शेड का निर्माण तत्कालीन सरपंच कविता लोधी पति गोविंद सिंह लोधी एवं सचिव लक्ष्मीनारायण वैद्य द्वारा दो वर्ष से बनाया जा बनाया जा रहा है, जो पूर्ण नहीं हो सका है। शौचालय अधूरे खुले हैं। पिछले तीन वर्ष से हैंडपंप बिगड़ पड़ा हुआ है। शिक्षिका कल्पना राजपूत गैर हाजिर मिली। दर्ज 30 छात्रों में से मात्र 16 मिले जिनमें केवल एक छात्रा रोशनी गणवेश में थी।
सुधारके लिए किया गया है निर्देशित
गड़बडिय़ोंको लेकर एसडीएम डीके सिंह ने बताया कि बीआरसी से भ्रमण डायरी,प्रतिवेदन प्रस्तुत करने एवं संबंधित शालाओं में समुचित व्यवस्था सुधार के लिए ब्लाक शिक्षाधिकरी को निर्देशित किया गया है। सीईओ जनपद को शालाओं में अधूरे पड़े किचन शेड एवं अतिरिक्त कक्षों को जल्द पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया है। सुधार नहीं किए जाने पर कठोर कार्रवाई के लिए जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा है।
ये भी मिली खामियां
ग्रामबोरिया जागीर के प्रा.शाला में दर्ज 30 बच्चों में से मात्र 4 बच्चे पाए गए। एक सित बर से मध्यान्ह भोजन बंद है। दो शिक्षकों में से एक उपस्थित तो एक अवकायश पर मिले। लेकिन संकुल प्राचार्य बीपी रैकवार जन शिक्षक अजय गौर एवं श्री लोधी द्वारा अपनी भ्रमध डायरी भ्रमण टीप अंकित नहीं की गई दोपहर 2.35 बजे तक छात्रों की हाजिरी नहीं ली गई थी। बीआरसी बीएस खंगारर द्वारा शालाओं के निरीक्षण संबंधी टीप एवं भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में कुछ भी अंक