धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
विश्वकर्मा समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। दशहरा मैदान से निकाली गई विश्वकर्माजी की शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पूजा-अर्चना की।
शोभायात्रा दशहरा मैदान से नगर के मुख्य मार्गों नया बस स्टैंड, गल्र्स स्कूल रोड,गांधी बाजार,पुराना स्टैंड से होती हुई श्यामनगर स्थित भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर परिसर पहुंची। यहां समाज अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा सहित समाज के प्रबुंद्धजनों ने सामूहिक आरती पूजन के बाद समारोह में पहुंचे अतिथिगणों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोकुल प्रसाद विश्वकर्मा,जनपद सदस्य मलखानसिंह जाट,सुरेश ताम्रकार,पं.नेतीशरण भार्गव,हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायणदास साहू,रघुवीर सिंह कुश्वाहा,राकेश भार्गव,अरविंद समैया,रवि रावत,कमल साहू,पार्षद रमजान अली,दिनेश्ख गुप्ता, राजेन्द्र सिंह जाट,महफूज मंसूरी इत्यादि का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।
इन्होंने ये कहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नर्वदा प्रसाद विश्वकर्मा,संदीप विश्वकमा एड.,राकेश भार्गव,कमल साहू,नेतीशरण भार्गव,ने विश्वकर्मा महिमा का बखान करते हुए रामायण की चौपाइयों और गीता के श्लोकों के माध्यम से जीवन को सत्य निष्ठा धर्म अनुसार गुजारने की सीख दी। साथ ही विश्वकर्मा जी द्वारा सृष्टि के निर्माण में निभाई भूमिका को बताते हुए विश्वकर्मा समाज को कर्मठ मेहनती बताते हुए अपने कर्म के प्रति निष्ठावान बताया।
ये थे मौजूद
समाज अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा,बाबूलाल विश्वकर्मा,संदीप विश्वकर्मा,वृंदावन विश्वकर्मा सीहोरा,तुलसीराम सोनपुर,साहबसिंह रहमा,प्रेमनारायण डुंगरिया,रामकिशन विश्वकर्मा,मिटठूलाल विश्वकर्मा,भूवन सिंह वीरपुर,सचिन विश्वकर्मा,बिहाली लाल विश्वकर्मा,अमरचंद विश्वकर्मा, इत्यादि का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन संजय विश्वकर्मा ने किया
गुटखा का सेवन करने की ली शपथ
देवरी।बुधवारको नगर में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने विश्वकर्मा जयंती मनाई। इस अवसर पर राम मंदिर से एक चल समारोह भी निकाला गया। इसमें भगवान विश्वकर्मा की झांकी सजाई गई थी। ढोल-नगाड़ों के साथ कीर्तन करते हुए भजन मंडलियां नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरीं। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक चला। रात में भजन जागरण का भी आयोजन किया गया। आईटीआई देवरी में अधीक्षक आरके गुजरे शिक्षकों द्वारा भगवान