पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर मिले डेंगू के दो मरीज, भोपाल में कराया इलाज, अब खतरे से बाहर

फिर मिले डेंगू के दो मरीज, भोपाल में कराया इलाज, अब खतरे से बाहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके वार्ड 18 श्यामनगर में दो बहनों को डेंगू की पुष्टि होते ही हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही स्वास्थ्य अमला पहुंचा। इससे पहले भी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू पीडि़त मरीज मिले थे। इनमें एक बच्चे की मौत हो गई थी। लेकिन उसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता और नगर में मलेरियारोधी दवा का छिड़काव नहीं कराया गया। लापरवाही के चलते फिर से नगर में डेंगू ने दस्तक दे दी है।

श्यामनगर निवासी हरनाम सिंह लोधी 13 वर्षीय पुत्री निधि को बुखार के साथ शरीर में अकड़न, सिरदर्द, गर्दन में दर्द होने के बाद उसको स्थानीय स्तर पर एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। इससे राहत नहीं होने पर हरनाम सिंह उसे सागर के शिवराम अस्पताल ले गए। यहां डा. रामानुज गुप्ता ने बच्ची के परीक्षण बाद डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उसे भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर निधि को एक सप्ताह तक गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती रखा गया। इस बीच निधि की बड़ी बहन शिवा को भी इसी तरह के लक्षण पाए जाने पर वहीं कमला नेहरू अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया। उसे भी सात दिन तक भर्ती रखा गया। रक्त परीक्षण में दोनों बहनों को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। दोनों बच्चियां ठीक होकर जब बेगमगंज लौटी तो उन्हें डेंगू होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य अमला हरकत में आया।

दोभाइयों को हुआ था डेंगू : पिछलेदिनों शहर के वार्ड 15 में दो सगे भाइयों को डेंगू हुआ था। बड़े भाई अमन की मौत हो गई थी। जबकि छोटे भाई को भोपाल में कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी जान बच गई थी।

^जानकारी होते ही वार्ड 18 में स्वास्थ्य टीम को भेजकर पीडि़तों के परिवार की रक्त पट्टी एवं आसपास के लोगों का रक्त के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे हैं। स्वास्थ्य टीम पूरे वार्ड में भ्रमण कर जांच कर रही है। जितेन्द्रचौधरी, ब्लाकचिकित्सा अधिकारी

डेंगू से पीडि़त बालिका अभी भी गंभीर

देवरी.नगरमें डेंगू प्रभावित बालिका की स्थिति अभी ठीक नहीं हुई है। स्वास्थ्य में सुधार ना होने के कारण परिजन चिंतित हैं। डेंगू फैलने के बाद हरकत में आई ग्राम पंचायत अब सफाई अभियान चलाने के कार्य में लगी हुई है। डेंगू प्रभावित 9 वर्षीय बालिका सुरभि का इलाज नागपुर के एक अस्पताल में दस दिनों से चल रहा है। इलाज के बावजूद भी बालिका के स्वास्थ्य में सुधार नहीं है। इससे परिजन चिंतित हैं