पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइट की कमी से सेमेस्टर परीक्षाएं हो रही प्रभावित

लाइट की कमी से सेमेस्टर परीक्षाएं हो रही प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थी ठीक से नहीं दे पाए परीक्षा

महाविद्यालयीनपरीक्षाएं सुबह 7 से 10, 11 से 2 एवं 3 से 6 बजे की पाली में आयोजित की जा रही हैं। महाविद्यालय में बिजली होने के बावजूद कक्षों में लाइट बंद होने या लाइन उखड़ी होने के कारण सुबह शाम की पाली में छात्राओं को परीक्षा देने में प्रकाश की कमी आड़े आने से उनका प्रश्न पत्र ठीक से हल नहीं हो रहा है। महाविद्यालय प्रबंधन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कुछ कक्षों में बिजली व्यवस्था है लेकिन कटौती परेशानी पैदा किए हुए है।

दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक गुरुवार को बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में 150 छात्र छात्राएं शामिल हुए। महाविद्यालय में लाइट व्यवस्था नहीं होने के कारण वे प्रश्रपत्र हल करने में काफी परेशान हुए क्योंकि आसमान पर बादलों के डेरा जमा लेने के कारण चार बजे से ही कक्षों में अंधेरा छाने लगा और पांच बजते बजते तो कुछ नजर ही नहीं रहा था। छात्र-छात्राओं को परीक्षा हाल में मोबाइल ले जाना भी प्रतिबंधित किया गया है और उस पर बिजली व्यवस्था नहीं किए जाने से कई छात्र तो प्रश्रपत्र हल ही नहीं कर पाए।

छात्रांे ने बताई परेशानी

सेमीस्टरपरीक्षा दे रहे जावेद खां,ओमप्रकाश, अरविंद कुमार, नितीश कुमार, पवन कुमार, अरुण दुबे, नरेन्द्र यादव, जगदीश प्रसाद,स्वाति दुबे, रश्मि शाक्या, सहित करीब 150 परीक्षार्थियों ने बताया कि कभी पेपर गलत दे दिए जाते हैं तो कभी रोल नंबर कक्षों में नहीं मिलते। इसके कारण भी परीक्षा देरी से होती है उस पर बिजली की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण साढ़े चार बजे के बाद प्रश्रपत्र हल करना मुश्किल हो जाता है। इससे हम सभी छात्र-छात्राओं का रिजल्ट बिगड़ने की पूर्ण संभावना है।

वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी

महाविद्यालयमें बिजली तो है यदि कुछ कक्षों में खराबी थी उसे सुधरवा दिया गया है। बिजली जाने पर मजबूरी हो जाती है। इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालय को लिखा गया है। कोई कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। डाॅ.राजेन्द्र चौहान, महाविद्यालयप्राचार्य