पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए पंचायत गठन की प्रक्रिया शुरू

विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए पंचायत गठन की प्रक्रिया शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के तहत तहसील गैरतगंज की 51 ग्राम पंचायतों में हुए सरपंच एवं पंच पदों के चुनाव में विजयी हुए उम्मीदवारों की सोमवार को सारणीकरण के बाद विधिवत घोषणा की गई। प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को चुनाव प्रेक्षक एससी शुक्ला, एसडीएम मनोज उपाध्याय, रिटर्निंग अधिकारी बृजेशसिंह, सीईओ वेदमणि मिश्रा एव ंनायब तहसीलदार परवेज अली की मौजूदगी में निर्वाचन अमले द्वारा पंचायत चुनाव के अंतर्गत सरपंच पंच पदों का सारणीकरण किया गया। इसमें विजयी हुए उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही जीते हुए उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया। सारणीकरण का यह कार्य सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। जनपद पंचायत गैरतगंज के 14 जनपद वार्डों में हुए चुनाव परिणाम का हालांकि सारणीकरण 27 फरवरी को होना है पर गणना पत्रकों के आधार पर जनपद सदस्य के पदों के लिए भी उम्मीदवारों की जीत की स्थिति साफ हो गई। जनपद सदस्यों के परिणाम की घोषणा 27 फरवरी को की जाएगी। सारणीकरण के दौरान ग्राम पंचायत घाना में वार्ड क्रं. 6 में पंच पद के चुनाव में कल्लू एवं शीलाबाई नामक मीदवारों को 24-24 बराबर मत मिलने के बाद पर्ची डाली गई। जिसमें कल्लू को निर्वाचित घोषित किया गया।

बेगमगंज. सरपंच का प्रमाण पत्र प्रदान करते अधिकारी।

विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।