दीनदयाल उपाध्याय ने देश का गौरव बढ़ाया
औबेदुल्लागंज| भाजपाकार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी फंड के लिए विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी स्वेच्छा से राशि दान में दी। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का संकल्प लिया। पर्यटन राज्य मंत्री श्री पटवा ने कहा कि पं दीनदयाल के आदर्शों पर चलकर हमें अपने बीच के अंतिम छोर के व्यक्ति का उत्थान करना होगा, तभी सही मायनों में पंडितजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने पास एवं ग्राम नगर के हर वर्ग के व्यक्ति की समस्या का निराकरण करना है, जिससे अपने क्षेत्र का व्यक्ति परेशान हो।
पांच हजार सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य
बाड़ी|पंडितदीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं से बाड़ी मंडल द्वारा वार्षिक सदस्य एवं अाजीवन सदस्यों से शुल्क एकत्रित किया गया। इस अवसर पर नगर में पांच हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे अभी तक दो हजार नए सदस्य बनाए जा चुके हंै। विधायक सुरेंद्र पटवा ने नगर परिषद उपाध्यक्ष कक्ष का उद्घाटन किया।